एमडी जैन इंटर कॉलेज के
वार्षिक खेलकूद संपन्न हुए
| एमडी जैन इंटर कॉलेज के खेलकूद में विजेता खिलाड़ी अपने पुरस्कारों और अतिथियों के साथ। |
✌सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कक्षा 12 के आकाश त्यागी रहे
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। एमडी जैन इंटर कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आज शुक्रवार को समापन हो गया। इन खेलकूद में महावीर हाउस ओवरऑल चैंपियन बना।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन (पीएनसी), महामंत्री डॉ. जितेंद्र कुमार जैन, प्रबंधक अखिल बरोल्या, उप प्रबंधक रूपेश कुमार जैन, प्रधानाचार्य जीएल जैन ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। विजेता और उपविजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।

क्रिकेट, बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, स्केटिंग आदि सभी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत ,कास्य, पदक जीतने के अंकों को जोड़ने पर सर्वाधिक अंकों के साथ महावीर हाउस ओवरऑल विजेता रहा। वर्धमान हाउस दूसरे स्थान पर, सन्मति हाउस तीसरे स्थान पर और अतिवीर हाउस चौथे स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार कक्षा 12 के आकाश त्यागी को दिया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों के बीच भी एक टेनिस बॉल क्रिकेट का मैत्रीपूर्ण मैच हुआ। समस्त शिक्षक गण विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाध्यक्ष रीनेश मित्तल ने किया। व्यवस्थाएं संदीप परिहार एवं योगेंद्र पाल सिंह आदि ने संभाली।

0 Comments