बॉडी बिल्डिंग में आगरा की नंदिनी सिंह बनीं मिस यूपी और विराट ने जीता मसल्स मैन का खिताब

यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप

में आगरा का शानदार प्रदर्शन

 आगरा की नंदिनी सिंह मिस यूपी का खिताब प्राप्त करते हुए। साथ में महफूज आलम तथा अन्य।

 अन्य प्रतिभागी लड़कियों के साथ प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शन करतीं नंदिनी सिंह (बीच में )।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। बॉडी बिल्डिंग जैसे पुरुष प्रधान खेल में अब आगरा की लड़कियां भी आगे निकल कर आ रही हैं और स्टेट में चैंपियन भी बन रही हैं। आगरा की नंदिनी सिंह झांसी में उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन और झांसी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप की विजेता बनी है। वहीं आगरा के विराट मसल्स मैन ऑफ यूपी बने।
 इस प्रतियोगिता में आगरा फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग की तरफ से 17 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा और पांच गोल्ड मेडल,  दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। महिला वर्ग में आगरा की नंदिनी सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मिस यूपी का खिताब अपने नाम किया।
 आगरा के विजेता रहे मसल्स मैन विराट, बेस्ट पोजर आकाश और मोस्ट इंप्रूव का खिताब जीतने वाले  विपिन।


पुरुष वर्ग में मसल्स मैन ऑफ यूपी का खिताब आगरा के विराट को, मोस्ट इंप्रूव का खिताब विपिन ने और बेस्ट पोजर  का खिताब आकाश ने जीता।
 आगरा फिटनेस एंड बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के सचिव महफूज आलम ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों ने अपने अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीते और ओवरऑल चैंपियन बनने की दौड़ में पहुंचे। वहीं मोहसिन खान ने गोल्ड मेडल और धर्मवीर ने अपने वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।
 सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट और कैश प्राइज प्रदान किया गया। सभी विजेता खिलाड़ी आगामी 12 से 15 अप्रैल तक पुणे में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स और मिस्टर यूनिवर्स में भाग लेंगे।

 झांसी में आयोजित प्रतियोगिता के जजिंग पैनल में यूपी प्रेसिडेंट महफूज आलम, यूपी जनरल सेक्रेटरी अनीस अहमद, राजेश गुप्ता, शेखर दीक्षित, गौरीशंकर, अंसार अहमद आदि रहे। जिला के सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत शर्मा, मेहराज, विपिन शर्मा, फहीमुद्दीन, रहीस भाई, संजय वर्मा और सतीश ने बधाई दी।
 


Post a Comment

0 Comments