कपड़े फिलहाल नहीं होंगे महंगे लेकिन खाना मंगाना, गाड़ियां, एटीएम और बैंक हुए महंगे

 


न्यूज़ स्ट्रोक
नई दिल्ली। यूं तो आज नई साल के पहले दिन ही बैंकों से लेकर सरकारी कामकाज के नियम बदल गए हैं। कारों की कीमतें बढ़ने जा रही हैं। कुल मिलाकर मंहगाई का बोझ कुछ हद तक बढ़ेगा लेकिन मोदी है तो मुमकिन है की तर्ज पर  नए साल में देशवासियों को कुछ राहत भी मिली है। जीएसटी काउंसिल की 46वीं बैठक में एक बड़ा फैसला हुआ है। इसकी वजह से महंगे होने वाले कपड़ों के दाम अब नहीं बढ़ेंगे ।
 कपड़ों पर बढ़ी हुई GST की दरें फिलहाल लागू नहीं होंगी। दरअसल एक जनवरी से टेक्सटाइल और जूतों पर जीएसटी में सात फीसदी की बढ़ोतरी होनी थी। इसे 5 फीसदी से बढ़ाकर बारह फीसदी किया जाना था जिसका देश भर के कई राज्यों के व्यापारी विरोध कर रहे थे। व्यापारियों के भारी विरोध को देखते हुए जीएसटी काउंसिल ने इसे टालने का फैसला किया है। हालांकि इसको लेकर भविष्य में रोडमैप तैयार किए जाने की भी चर्चा है।



साल के आखिरी दिन दिल्ली में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में GST काउंसिल की 46वीं बैठक हुई थी।इस बैठक में सस्ते कपड़ों पर बढ़ाई गई GST की दरों पर सहमति नहीं बनी, जिसके बाद यह तय हुआ कि अभी कपड़ों पर GST की नई दरें लागू नहीं होंगी।आपको बता दें कि GST काउंसिल की बैठक में सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल होते हैं। इसी बैठक में GST को लेकर फैसले लिए जाते हैं।

 यहां गिरेगी महंगाई की गाज 

एटीएम से निकासी पर ज्यादा शुल्क
मुफ्त निकासी की सीमा खत्म होने के बाद एटीएम से नकद निकालने पर ज्यादा शुल्क देना होगा।



ऐप से खाना मंगाना महंगा
ऑनलाइन फूड ऑर्डर पर अब रेस्तरां के बजाय डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर से ही टैक्स वसूल होगा। ऐसे में ग्राहकों पर इसका बोझ पड़ सकता है. ऐप से टैक्सी और ऑटो बुक कराने पर भी जीएसटी लगेगा।

कार महंगी
साल 2021 में ऑटो कंपनियां महंगे कच्चे माल के कारण कारों की कीमत कई बार बढ़ा चुकी हैं। करीब 10 ऑटो कंपनियां अपनी कारों के अलग-अलग मॉडलों के दाम बढ़ा रही हैं। सभी कार कंपनियों ने इस पर सहमति जताई है।

पोस्ट बैंक के नियम बदले
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के बेसिक बचत खाते से महीने में 4 बार से ज्यादा नकद निकालने पर प्रति निकासी कम से कम 25 रुपये देने होंगे।


Post a Comment

0 Comments