नए साल पर मंदिर में पूजा कर
कंगना बोलीं , राहु-केतु की जय
| तिरुपति बालाजी के करीब एक मंदिर में पूजा करती फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत। ( फोटो कंगना के इंस्टाग्राम अकाउंट से साभार ) |
न्यूज़ स्ट्रोक
मुंबई। बॉलीवुड की पंगा क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने नए साल पर अपनी इच्छा जाहिर की है कि उन्हें पुलिस में शिकायतें और एफआईआर कम, प्रेम पत्र ज्यादा चाहिए। इसका मतलब यह है कि पंगा गर्ल इस बार लोगों से पंगा लेने से दूर रहेंगी। अगर ऐसा है तो यह बॉलीवुड वालों के लिए भी राहत की बात होगी।
अपनी मन की बात कहने के लिए कंगना ने जगह बेहद धार्मिक चुनी है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तिरुपति बालाजी के बहुत करीब एक मंदिर में प्रार्थना करते हुए तस्वीरें साझा की। कंगना ने कैप्शन दिया, "दुनिया में केवल एक राहु केतु मंदिर है। यह तिरुपति बालाजी के बहुत करीब है, वहां कुछ अनुष्ठान किए। पांच मौलिक लिंगों में से, वायु (वायु तत्व) लिंडा भी यहां एक उल्लेखनीय स्थान है।

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने प्यारे दुश्मनों की दया के लिए वहां गई थी, इस साल मुझे कम पुलिस शिकायत/ एफआईआर और ज्यादा प्रेम पत्र चाहिए। जय राहु केतु जी की।
इन दिनों कंगना कंगना अपनी अगली फिल्म 'धाकड़' के लिए तैयार हैं, जो एक एक्शन थ्रिलर है और यह 8 अप्रैल, 2022 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर मई 2022 कर दिया गया है। उनके पास 'तेजस' भी है। फिल्म एक साहसी महिला पायलट के इर्द-गिर्द घूमती कहनी है।

0 Comments