बोलीं, सपा शासन में बहू-बेटी
सुरक्षित नहीं है, मोदी में आस्था
भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपर्णा यादव। ( फोटो बीजेपी उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल से साभार ) |
न्यूज़ स्ट्रोक
लखनऊ/नई दिल्ली, 19 जनवरी। मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव आज बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद थे। स्वतंत्र सिंह देव और केशव प्रसाद मौर्य ने अपर्णा यादव का अभिनंदन किया। अपर्णा यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमेशा प्रभावित रही हैं। मेरे हृदय में राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है। मैं भाजपा की कार्यशैली से हमेशा से प्रभावित रही हूं चाहे वह स्वच्छ भारत मिशन हो चाहे महिला सशक्तिकरण की बात हो या युवाओं के लिए रोजगार।आप सबके सहयोग से जो भी अपनी क्षमता से कर सकूंगी करूंगी।
माना जा रहा है कि अपर्णा यादव अब बीजेपी के टिकट पर लखनऊ कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।
अपर्णा यादव ने बीजेपी में शामिल होते ही अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश पर वार करते हुए कहा कि, सपा के शासन में गुंडागर्दी को इतना तवज्जो दिया जाता है कि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। शाम होते ही घरों के दरवाजे बंद हो जाते थे।
अपर्णा यादव परिवार की 22वीं सदस्य हैं जिसने राजनीति में प्रवेश किया है। वह महिलाओं मुद्दों से जुड़ा एक संगठन चलाती है और लखनऊ में गायों के लिए एक शेल्टर भी संचालित करती हैं।
0 Comments