Image

आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मथुरा में कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए

विनोद बंसल की निर्विवाद

छवि और श्रीमती मनोज

दीक्षित का संघर्ष रंग लाया


 विनोद बंसल                श्रीमती मनोज दीक्षित 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, इसमें महिलाओं को भी पर्याप्त संख्या में प्रतिनिधित्व दिया गया है। 125 प्रत्याशियों की सूची में 50 महिलाएं शामिल है।
पार्टी की महासचिव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने प्रमुख कैंडिडेट्स की जानकारी साझा की है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। इसलिए हमने अपने वायदे के अनुसार महिलाओं को टिकट दिया है।
आगरा उत्तर से विनोद बंसल, आगरा दक्षिण से अनुज शर्मा, आगरा ग्रामीण सीट से उपेंद्र सिंह, खेरागढ़ से राम नाथ सिकरवार, फतेहाबाद से होतम सिंह निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है। बाह से पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित और एत्मादपुर से शिवानी बघेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मनोज दीक्षित लंबे समय तक आगरा की जिलाध्‍यक्ष रहीं और टोरंट पावर प्रकरण में लगे आरोपों को लेकर उन्‍हें पद से हटाया गया था। हालांकि इस सबके बावजूद प्रियंका गांधी का भरोसा मनोज दीक्षित पर कायम था।
अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बावजूद मनोज दीक्षित अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहीं और जनहित के मामलों पर संघर्ष करती रहीं। मनोज दीक्षित ने एक जुझारू नेता की छवि बना ली, जिसका उन्हें इस बार फायदा मिला।
आगरा उत्तर से विनोद बंसल काफी समय से क्षेत्र में अपना प्रचार करने में लगे हुए थे। यह काफी पहले ही तय था कि विनोद बंसल को ही आगरा उत्तर से टिकट दी जाएगी। विनोद बंसल विभिन्न माध्यमों से घर-घर और प्रचार वाहनों के जरिए अपना प्रचार करने में लगे हुए थे। अग्रवाल समाज उत्तर विधानसभा सीट पर से अग्रवाल समाज लोगों को समर्थन देता आया है। विनोद बंसल अपने नाम के आगे बंसल के बाद 'अग्रवाल' लगाकर प्रचार कर रहे हैं। अपने चुनाव प्रचार में भी विनोद बंसल काफी आगे चल रहे हैं। विनोद बंसल पहले मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी और समाज में उनकी छवि काफी अच्छी है। समाज सेवा, शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। अपने स्कूल जॉन मिल्टन और विभिन्न खेल संगठनों के माध्यम से वह काफी सक्रिय और निर्विवाद व्यक्तित्व के धनी हैं।
कांग्रेस ने  छावनी विधानसभा सीट और फतेहपुर सीकरी सीट पर नामों का एलान नहीं किया है। खेरागढ़ से कांग्रेस जिलाअध्यक्ष आगरा राघवेंद्र सिंह मीनू की पत्नी विदुषी सिंह भी टिकट के लिए प्रयासरत थी। पेशे से शिक्षिका विदुषी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना प्रचार भी शुरू किया था लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली। यहां टिकट राम नाथ सिकरवार को मिली।

 विज्ञापन


 फिरोजाबाद से उम्मीदवार

फिरोजाबाद में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिले में पांच सीटें हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि टूंडला से योगेश दिवाकर, शिकोहाबाद से शशि शर्मा, सिरसागंज से प्रतिमा पाल को प्रत्याशी बनाया है। तीन महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं जसराना से विजय नाथ वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

एटा और मैनपुरी से उम्मीदवार

एटा में गुंजन मिश्रा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं मैनपुरी में कांग्रेस ने दो महिला प्रत्याशी घोषित किए हैं। मैनपुरी सीट पर विनीता शाक्य और करहल विधानसभा सीट पर ज्ञानवती यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। विनीता शाक्य वर्तमान में जिलाध्यक्ष हैं।

मथुरा से उम्मीदवार 
मथुरा में गोवर्धन सीट से दीपक चौधरी को टिकट थमाया गया है। मथुरा सीट से प्रदीप माथुर को एक बार फिर से टिकट दिया गया है। बलदेव सुरक्षित सीट से विनेश कुमार सांवल वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया गया है।



Post a Comment

0 Comments