'नागिन' मौनी का 'सी ग्रीन' जादू

अभिनेत्री मौनी रॉय ग्लैमर जगत की उन शख्सियतों में से एक हैं जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी अदाओं और बोल्डनेस के लिए चर्चा में रहती हैं। नये साल में मौनी राय अपनी ग्लैमरस फोटोज को लेकर काफी सक्रिय हैं। मौनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। 

 सभी फोटो मौनी राय के इंस्टाग्राम अकाउंट से साभार 

फैंस को वैसे भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी मामला कुछ ऐसा ही है। नए साल में मौनी राय की नई तस्वीरों में उनका अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है। फैंसी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। नकी ये तस्वीरें गोवा वेकेशन की हैं, जहां वह दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए गई थीं।

फोटोज में मौनी रॉय ने सी ग्रीन कलर की सैटिन फैब्रिक की बोल्ड ड्रेस कैरी की है। बिकिनी टॉप और थाई हाई स्लिट स्कर्ट में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है।

मौनी रॉय ने अलग-अलग पोज में फोटोज क्लिक करवाई हैं जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। इस बोल्ड ड्रेस में मौनी रॉय ने अपने टोन्ड फिगर को शानदार तरीके से फ्लॉन्ट किया है, जिसे देख फैंस की नजरें टिक गई हैं।

थाई हाई स्लिट स्कर्ट के साथ बिकनी टॉप शामिल है। जिसकी हॉल्टर नेक डिजाइन इसे खास बना रही है। वहीं साथ में इस ड्रेस के मैचिंग का श्रग भी ऐड किया गया है। जिसका शियर फैब्रिक इसे बोल्ड लुक दे रहा है। वहीं मौनी ने इस ड्रेस को अपनी स्मोकी आई मेकअप के साथ पूरा किया है।


तस्वीरों को अब तक कई लाख लोग लाइक चुके हैं।एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय लंबे वक्त तक छोटे पर्दे पर ‘नागिन’ धारावहिक में नजर आई थी।




Post a Comment

0 Comments