| स्वागत और सम्मान समारोह के दौरान मौजूद सिंधी सेंटर पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, अन्य पदाधिकारी तथा स्वागत कर्ता पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत नामनेर के पदाधिकारी। |
👉नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में की गई घोषणा
👉पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत नामनेर की ओर से किया गया स्वागत
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत समाज के लोगों के साथ मिलकर शहर में एक बड़ा भवन बनाने पर कार्य करेगी। यह भवन बहुउद्देशीय होगा और समाज के लोगों की तमाम जरूरतों की पूर्ति करेगा। यह घोषणा सिंधी सेंट्रल पंचायत के नए पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान समारोह में की गई।
हाल ही में सर्वसम्मति से चुने गए सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों का रविवार को पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत नामनेर के तत्वावधान में जोरदार स्वागत किया गया। हेमू कालानी धर्मशाला, नेताजी नगर नामनेर पर आयोजित कार्यक्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, परमानन्द अतवानी, दौलत खूबनानी, सुशील नोतनानी, अशोक कोडवानी, भजन लाल, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, जयराम दास, जगदीश डोडानी, जेठा भाई, अशोक पारवानी, लछमन दास गोकलानी,नरेश देवनानी का स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में जेठा नन्द लखवानी, धर्म दास चेलानी, लाल चंद गरनानी, ईश्वर लाल जेठवानी, प्रीतम दास खुशलानी, माधव दास आदि प्रमुख रहे। स्वागत करने वाले सभी लोगों ने चंद प्रकाश सोनी और उनके सभी साथियों के साथ हमेशा चलने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने कहा कि पंचायत सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। समाज के हित में ज्यादा से ज्यादा कार्य किए जाएंगे। सभी से अपील की गई कि कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए सभी सतर्क और सजग रहें। उन्होंने कहा कि सिंधी भाषा के प्रचार-प्रसार पर लगातार काम किया जाएगा। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों के लिए शिक्षा मुहैया कराने पर काम किया जाएगा। सभी स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें इस भावना के साथ नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे।
सिंधी सेंट्रल पंचायत के उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी ने कहा कि शहर में एक बड़े भवन बनाने को लेकर विचार किया जा रहा है। यह ऐसा भवन होगा जिसमें भगवान झूलेलाल का मंदिर होगा। इसमें एक चिकित्सालय होगा। समाज के लोगों द्वारा धार्मिक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा सकेंगे। लोगों को शिक्षा और चिकित्सा की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह भवन समाज कि बड़ी पहचान बनेगा।

0 Comments