इंडियन क्लब द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री पी सिंह बघेल तथा अन्य। ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक ) |
👉इंडियन क्लब ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 26 जनवरी । मन में देश भक्ति का उत्साह और उमंग तथा होठों पर वंदे मातरम साथ में भारत माता के जयकारे। देश की शान तिरंगे को सलाम कर देश के प्रति मन के जज्बातों को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बयां किया गया। मौका था इंडियन क्लब द्वारा नाई की मंडी स्थित क्लब कार्यालय में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, संरक्षक एसएस मिश्रा, सचिव सुधीर भोजवानी, अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश जन्द गुप्ता (बच्चू बाबू), सुखदेव गिडवानी ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर क्लब के सदस्यों के परिजनों ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम व मनोरंजक गेम आयोजित किए। कृष्णा सिकरवार ने सारे जहां से अच्छा... पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। संचालन सुधीर भोजवानी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब के कोषाध्यक्ष राजेश लालवानी, सहकोषाध्यक्ष रमेश जसवानी, वीएन गुप्ता, राधेश्याम बंसल, राजकुमार लालवानी, एसएस मिश्रा, नवीन गांधी, राजेश मनमानी, आशीष सिकरवार, डीपी शर्मा, विनोद जैन, वासुदेव मूलचंदानी, राजेश मित्तल, संजीव साहनी आदि मौजूद थे।

0 Comments