सुमन सिंह                      भाग्यश्री 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। कल सात जनवरी से 10 जनवरी तक अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तलवारबाजी प्रतियोगिता खेली जाएगी। बालक एवं बालिका वर्ग की इस प्रतियोगिता में आगरा की सुमन सिंह और भाग्यश्री ऑफिशियल के रूप में मौजूद रहेंगी। वहीं चार खिलाड़ी तलवारबाजी की विभिन्न कैटेगरी में प्रतिभाग करेंगे।
 सुमन सिंह और भाग्यश्री दोनों बहन हैं। सुमन नेशनल लेवल की कोच हैं जबकि छोटी बहन भाग्यश्री इंटरनेशनल कोच हैं। दोनों बहन एक साथ इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स की तलवारबाजी प्रतियोगिता में ऑफिशियल के रूप में प्रतिभाग करने जा रही हैं।
इसके अलावा आगरा के चार खिलाड़ी विशाल खंडेलवाल, आमिर खान, मयंक सिंह और आशीष खंडेलवाल तलवारबाजी की अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
इन चारों खिलाड़ियों का चयन 25 दिसंबर को कासगंज में आयोजित ट्रायल के माध्यम से किया गया था। जिला तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह यादव, सचिव रीनेश मित्तल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार जोशी, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर अरविंद यादव आदि ने सभी को शुभकामनाएं दी।
 विज्ञापन