Image

नरेंद्र पुर्सनानी भारतीय सिंधु सभा के जिलाध्यक्ष और अशोक परवानी प्रदेश सचिव बनाए गए



नरेंद्र पुर्सनानी                    अशोक परवानी 



 न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। भारतीय सिंधु सभा में आगरा के नरेंद्र पुर्सनानी (जेठा भाई ) को जिला अध्यक्ष और अशोक परवानी को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
 भारतीय सिंधु सभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भजन क्षेत्रपाल ने प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सोनी से राय मशविरा कर इन दोनों अहम पदों पर नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों ही लोगों के समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य को देखते हुए यह नए दायित्व दिए हैं। गौरतलब है कि अभी बीते अक्टूबर माह में सिंधु सभा का आगरा में सम्मेलन हुआ था। इसमें भी बताया गया था कि भारतीय सिंधु सभा में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अहम पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
 प्रदेश अध्यक्ष भजनलाल और महामंत्री चंद्र प्रकाश सोनी ने नरेंद्र पुर्सनानी और अशोक परवानी से उम्मीद जताई कि वह दायित्वों का निर्वहन समाज को आगे ले जाने के लिए करेंगे।
 दोनों ही पदाधिकारियों की नियुक्ति पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के  अध्यक्ष  चन्द्र प्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष घनश्याम दास  देवनानी, परमानन्द अतवानी, अशोक चावला, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, जय  प्रकाश केशवानी, किशोर बुधरानी,  अशोक पारवानी, लछमन दास गोकलानी, नरेश देवनानी,जगदीश डोडानी, दौलत खूबनानी, सुशील नोतनानी,राज कुमार गुरनानी आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments