न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 6 फरवरी । हॉकी मास्टर संघ की ओर से महान हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय केडी सिंह बाबू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी मैच केडी सिंह बाबू इलेवन ने सन्डे हॉकी टीम को 4-2 से हराकर जीत लिया है।
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज रविवार को खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा। केडी सिंह बाबू एकादश और संडे हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने शानदार और आक्रामक खेल दिखाया। विजेता केडी सिंह बाबू इलेवन कि ओर से अशोक और संजय ने 2 2 गोल किये। सन्डे हाकी की टीम से अभिषेक और फारुख ने गोल किये। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मैच के अंपायर दिलीप और मनीष रहे। टेक्निकल रेफरी मोना अग्रवाल रहीं।
आगरा हॉकी मास्टर एसोसिएशन ने घोषणा की कि आगरा का जो भी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की टीम से प्रतिभाग करेगा उसे एसोसिएशन ₹10000 वजीफे के रूप में देगी। इसके साथ ही उसकी शिक्षा का भी पूरा प्रबंध किया जाएगा।
इस मौके पर शहर के उदयीमान हॉकी खिलाड़ियों को हाकी शूज का वितरण किया गया। मैच के मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन जगबीर सिंह ने केडी सिंह बाबू के खेल जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय गजल गायक श्री सुधीर नारायण, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील जोशी, पूर्व हाकी खिलाड़ी इदरीस, आगरा हॉकी मास्टर संघ के सचिव अमिताभ गौतम, धर्मेंद्र बघेल, अमरजीत सिंह, गोपाल भगत, आमिन, अजय, गौरव, संजय शर्मा, फिरोज, त्रिलोक राना , अशोक कुमार उपस्तिथि रहे। आगरा हॉकी मास्टर के अध्यक्ष राजीव सोई ने सभी का धन्यवाद किया।
0 Comments