न्यूज़ स्ट्रोक
नई दिल्ली, 6 फरवरी । लता मंगेशकर स्वयं भी किसी अनमोल रत्न से कम नहीं थी। कहा जाता है कि लता जी के गले में मां सरस्वती का निवास था जिसके फलस्वरूप उनकी सबसे मधुर वाणी है। लता मंगेशकर भारत देश की सबसे अनमोल और सबसे सुरीली आवाज वाली गायिका रहीं। उनकी आवाज की दुनिया दीवानी है।
यहां तक की लता जी की आवाज को सुनकर अमेरिका के वैज्ञानिको भी नत्मस्तक हो कर बयान दे दिया है की लता जी की आवाज जैसी सुरीली आवाज न आज तक कभी थी और ना ही कभी हो सकती है।
क्या आप जानते कि लता मंगेशकर को नंगे पांव गाना गाने की आदत है? जी हां, वे जब भी कोई सॉन्ग रिकॉर्ड करती हैं, अपने चप्पल उतार देती हैं। म्यूजिकॉलोजिस्ट स्नेहाशीष चैटर्जी ने 2008 में लता के नाम पर एक बुक रिलीज की 'लता गीतिकोष'। इसमें न सिर्फ उनके मशहूर गानों की सूचि है बल्कि उनके जीवन से जुड़ी कई अनसुनी बातें भी बताई गई हैं। पेश हैं ऐसे ही कुछ तथ्य-
- 1. उनके पिता दीनानाथ और मां शेवांति ने उनका नाम हेमा रखा था।
- 2. उनको पहला ब्रेक गाने के लिए नहीं, बल्कि एक नाटक में एक्टिंग के लिए मिला था।
- 3. उन्होंने पहली बार एक मराठी फिल्म 'किति हसाल' (1942) के लिए गाना गाया था। हालांकि, यह गाना कभी रिलीज नहीं हुआ।
- 4. उनका पहला गाना जो रिलीज हुआ वह था 'नैथली चैत्राची नवलाई'। यह सॉन्ग मराठी फिल्म 'पाहिली मंगलागौर' में रखा गया था।
- 5. लता ने दस फिल्मों में काम भी किया जिनमें 'पाहिली मंगलागौर', 'बड़ी मां' और 'जीवन यात्रा' प्रमुख हैं।
- 6. वे आनंदअघन के नाम से गाने भी कंपोज किया करती थीं। बंगाली भाषा में 'तारे आमी चोखने देखिनी' और 'आमी नी' गाने उन्होंने ही कंपोज किए थे।
- 7. उन्होंने 'रामराम पाहुने' जैसी पांच मराठी फिल्मों में भी गाने कंपोज किए।
- 8. लता ने 'वडाल' (मराठी), 'झांझर', 'कंचन' और 'लेकिन' (हिंदी) फिल्में प्रोड्यूस भी कीं।
- 9. लता के कंपोज किए बंगाली गाने किशोर कुमार ने गाए थे।
- 10. लता को गाने के अलावा फोटो खिंचवाने का भी बहुत शौक है।
- 11. सरनेम बदला
- लता जी की पहले सरनेम (सरनेम) मंगेशकर नहीं बल्कि हर्डीकर था, जिसे उनके पिता ने बदलकर मंगेशकर रख लिया. उनके सरनेम बदलने का कारण उनका गांव था। उन्होंने अपने गांव मंगेशी को देखते हुए अपनी सरनेम बदलकर मंगेशकर रख ली।
- 12. बदला नाम
- लता मंगेशकर का बचपन का नाम हेमा था लेकिन कुछ समय बाद उनका नाम बदलकर हेमा से लता रख दिया गया।
0 Comments