न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 23 मार्च। आजादी के आंदोलन में भाग लेकर अपना सर्वस्व कुर्बान करने वाले अमर शहीद हेमू कालाणी की आज जयंती है। आज से हेमू कालाणी का जन्म शताब्दी वर्ष शुरू हो रहा है। इस उपलक्ष्य में आज से देशभर में अनेक कार्यक्रम शुरू हुए हैं। आगरा शहर में भी सिंधी समाज के विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए और हेमू कालाणी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हेमू कालानी सिन्ध के सख्खर में 23 मार्च 1923 को जन्मे थे।
सिंधी शक्ति संगठन के सदर तहसील चौराहे पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर सिन्धी शक्ति संगठन आगरा के अध्यक्ष सुशील नोतनानी एवं सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने माल्यार्पण कर और अगरबत्ती जलाकर की। मिष्ठान एवं फलों का वितरण भी किया गया।
सिंधी शक्ति संगठन के अध्यक्ष सुशील नोतनानी ने बताया की कालाणी जी बचपन से ही साहसी एवं विद्यार्थी जीवन से ही सर्वगुण संपन्न व होनहार बालक थे। उन्हें किशोर अवस्था से ही देशभक्ति के संस्कार मिले। वह स्वराज सेना के नेता थे। सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने यह बताया कि कालाणी ने सात वर्ष की उम्र में ही भारत का तिरंगा लेकर अंग्रेजों की बस्ती में अपने दोस्तों के साथ क्रांतिकारी गतिविधियों का नेतृत्व किया। वह सिंधी समाज के लिए गौरव हैं।
इस कार्यक्रम में मेघराज दियालानी, परमानंद अतवानी, नंद लाल आयलानी, घनश्याम दास देवनानी, नरेंद्र पुरसवानी, भजनलाल प्रधान, जगदीश डोडानी, लक्ष्मण गोकलानी, महेश शर्मा, सुखदेव गिडवानी, सुखेंद्र चौहान, हेमंत नोतनानी, अजय नोतनानी, मनोज खेमानी, जेठा असनानी, हीरालाल असनानी, आनंद नोतनानी, हीरा खेमानी, सतीश मनवानी, धर्मदास चेलानी, राज कुमार नोतनानी, प्रीतमदास खुशलानी, संदीप नोतनानी, अनिल नोतनानी, जयकिशन नोतनानी, वंश नोतनानी, अंश कुमार नोतनानी आदि लोग शामिल हुए।

0 Comments