न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 25 मार्च। सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल सिकंदरा में आज शुक्रवार को क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। पांच किलोमीटर लंबी रेस में 125 बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी दौड़े। दौड़ का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली और स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश देना था।
दौड़ में कक्षा 5 से कक्षा 9 तक के स्टूडेंट्स और अभिभावकों के साथ कुछ के ग्रैंडपेरेंट्स भी दौड़े। रेस को हरी झंडी प्रधानाचार्या सिस्टर जीटा और सिस्टर प्रिंसी ने दिखाई। रेस स्कूल प्रांगण से शुरू होकर यूपीएसआईडीसी होते हुए बेस्ट प्राइज के पुल के नीचे से यू टर्न लेकर स्कूल प्रांगण पर ही समाप्त हुई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि फ्रेंड्स अर्थ मूवर्स के डायरेक्टर मुकुल जैन और मुस्कान जैन रहे। विशिष्ट अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सिकंदरा के चीफ मैनेजर देवेश चंद्रा तथा ब्रज कुमार त्रिपाठी रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
प्रधानाचार्या सिस्टर जीटा नें बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सोनिया कपूर ने किया। दौड़ का आयोजन शारीरिक शिक्षक पवन कुमार सिंह और शिक्षिका प्रतिभा सिंह के निर्देशन में हुआ।
यह रहे विजेता
इशिता सिंह, विशाल कुमार, पावी चाहर, आरव सोलंकी, अन्वेशा जैन, सार्थक जैन, कामाक्षी पोरवाल, अरुण कुमार, नंदिनी बंसल, नक्षत्र चौधरी, रूपम गुप्ता, सुदेश चंद यादव।
0 Comments