महिला एक किरदार अनेक



न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा, 06 मार्च। जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। भूमिका ड्राइवर की हो या पायलट की, ग्रहणी की हो या बिजनेस वुमेन की, बात राजनीति में हो या शिक्षा में, महिलाएं कमाल कर रही हैं। महिला एक किरदार अनेक। वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व बेला में एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सभी महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं की अलग-अलग भूमिकाओं पर अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का आरंभ ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिभा जिंदल, सचिव दीपिका अग्रवाल ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इस अवसर पर आरम्भ में अंशु अग्रवाल ने एक लेडी ड्राइवर की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में महिला ड्राइवर के होने पर हम अपनी बेटियों को अकेले भेजने पर निश्चिंत हो गए हैं जबकि एक महिला होने के नाते हम एक महिला ड्राइवर के लिए चिंतित भी होते हैं।
वहीं रजनी अग्रवाल ने महिला जज के प्रति, निशा जैन ने महिला एंकर के प्रति, मनोरमा अग्रवाल ने महिला पुलिस, नीतू अग्रवाल ने महिला शिक्षक, मधुबाला अग्रवाल ने हाउसवाइफ को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतिभा तोमर ने इस अवसर पर सिविल इंजीनियर वर्षा गर्ग ने महिला पायलट के प्रति अपने विचार रखे। इस गोष्ठी को अधिक संजीदा बनाते हुए महिला नेता व दीपिका मित्तल ने घरों में काम करने वाली महिलाओं के विषय में कहा कि हमें उनके प्रति हीन भावना नहीं रखनी चाहिए।इसके अलावा सास-बहू, बेटी, पत्नी, मां, आदि कोई भी रिश्ता हो, उन सभी पर भी प्रकाश डाला गया।

Post a Comment

0 Comments