न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 28 जुलाई। जापान कराटे डो शोतोरियो इंटरनेशनल इंडिया के तत्वावधान में इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप रविवार 27 जुलाई को आर्य समाज ताजगंज में खेली गई। इसमें आगरा के 20 स्कूल के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप का शुभारंभ आर्य समाज ताजगंज के प्रधान राजेन्द्र गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, कैडिट ,सीनियर वर्गों में खेली गई।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ी स्पर्धा देखी गई। निर्णायक की भूमिका शिहान देव जीत घोष, पारस कुशवाह, परवीन गोस्वामी, अम्बर वर्मा , परवीन सोनी ने निभाई। पुरस्कार वितरण आर्य समाज ताजगंज के सायोजक रमाकांत सारस्वत,राकेश तिवारी, कैलाश चंद प्रजापति, विनीत कुलश्रेष्ट ने किया। चैंपियनशिप प्रतियोगिता का संचालन शिहान निर्मल गोस्वामी ने किया।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
सीनियर वेट कैटेगरी में आस्था अग्रवाल तथा अन्य वर्गों में व्योम दीक्षित, राघव, कबीर नारायण, तनिष्क दक्ष, प्रशांत दिलावर, अल्तमश खान, धैर्य कुमार, अमीरा सिंह, हनविका तिवारी, वन्य वांजनी, आलिया अली, वैष्णवी, तनीषी शर्मा, आराध्या खंडेलवाल, धानी झा, मनीषा चौहान, सृष्टि राठौड़, दिव्यांशी, सीफा, भूमि गोस्वामी, श्वेता कुशवाह, आस्था अग्रवाल।
रजत पदक विजेता खिलाड़ी
विराट राठौड़, रिहांश, निर्वाण जैन, ओंड्रिंक, वैभव, यश चौरसिया, श्लोक गोस्वामी, ओमान्य कश्यप, अन्विका पाराशर, शिवांशी गोस्वामी, उन्नति शर्मा, सौम्या राठौड़, सानवी गुप्ता, अविका जैन, धनी राठौड़, आस्था कुशवाह, अदिति वर्मा, अर्पिता राठौड़, मान्य राठौड़, पूर्णिता शर्मा, कुष्णुमा अंसारी, नम्रता शर्मा।
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी
अद्विक राठौड़, अर्णविक दक्ष, आदित्य सैनी, तन्मय शर्मा, विवेक, स्वास्तिक, उदय राठौड़, कपिल कुमार, आयुष सैनी, तनु ,हिमांश कुमारी , रीछा राठौड़ , हंसिका शर्मा , रिवांशी राठौड़, अनोखी दीक्षित, रितु राठौड़, तनु राठौड़, अविका जैन, नित्या गुप्ता, लवली कुशवाह, अधता अग्रवाल, नव्या राठौड़, गीतांशी पिप्पल, सुनिधि राठौड़ , साक्षी राठौड़।
1 Comments
सभी को बधाई
ReplyDelete