अंडर-14 में युवराज के बेहतरीन शतक से ताज एकेडमी विजयी




न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22 अप्रैल । यूथ कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को खेले गए मैच में ताज स्पोर्ट्स एकेडमी ने युवराज तोमर के बेहतरीन शतक और नमन कमल की धारदार गेंदबाजी की बदौलत सिंबायोसिस क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। 
सिकंदरा सब्जी मंडी स्थित सोनेट क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले जा रहे टूर्नामेंट के इस मैच में सिंबायोसिस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले ताज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस पर ताज क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 242 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से युवराज तोमर ने 159 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंबायोसिस क्रिकेट एकेडमी 26.5 ओवरों में ही ढेर हो गई। मुदित ने सर्वाधिक 25 रन बनाए ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से नमन कमल ने पांच विकेट लिए। 
आयोजन सचिव अर्पित गौतम  ने बताया कि मैन ऑफ द मैच का  पुरस्कार विजेता टीम के युवराज तोमर को दिया गया। यह पुरस्कार प्रवेश भारद्वाज ने प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments