![]() |
| शिविर का पोस्टर जारी करते क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान, महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार, डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान (फुफुक्टा) एवं अन्य। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22 अप्रैल । क्षत्रिय सभा, जिला आगरा द्वारा आइवी अस्पताल, मोहाली के सहयोग से 24 अप्रैल (रविवार) को सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक विभव नगर स्थित अमित जग्गी मेमोरियल अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की जांच और उसके उपचार के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह चौहान और जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार ने जन जागरूकता के लिए शुक्रवार को वाटर वर्क्स चौराहा स्थित क्षत्रिय सदन में नि:शुल्क शिविर का पोस्टर जारी किया।
उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर में शैल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद और मोहाली के भूतपूर्व वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन तथा जोड़ प्रत्यारोपण आइवी हॉस्पिटल मोहाली के डायरेक्टर और हेड डॉ. भानु सलूजा खुद के द्वारा ईजाद की गई आधुनिकतम टीएमटी तकनीक के साथ मरीजों को निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे।
जिला कोषाध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश सिकरवार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जवाहर सिंह जादौन, क्षत्रिय सभा राजपुर के अध्यक्ष प्रदीप सिकरवार और ताजगंज के अध्यक्ष दिनेश सिंह सिकरवार एडवोकेट भी शिविर की तैयारियों और प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।


0 Comments