- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में ईंधन कुशल ऑटो रैली प्रतियोगिता हुई
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 29 अप्रैल। ईंधन के संसाधन सीमित हैं। यदि हम देश और दुनिया को प्रदूषण मुक्त बनाए रखना चाहते हैं तो हमें इसे संरक्षण पर ध्यान होगा। शुक्रवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में तेल एवं गैस सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा संरक्षण क्षमता महोत्सव 2022 के तहत हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा थीम पर ईंधन कुशल ऑटो रैली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पेट्रोलियम संरक्षण और अनुसंधान संघ (पीसाआरए) के निर्देश पर तेल एवं प्राकृतिक गैस के संरक्षण संदेश का जन-जन में प्रसार के लिए देश भर में संरक्षण क्षमता महोत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रीन गैस लि. जीएनजी मदर स्टेशन ताजनगरी फेस-2 पम्प पर किया गया। रैली का शुभारम्भ ग्रीन गैस लिमिटेड के महाप्रबंधक एफसी मुखर्जी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर मुखर्जी ने कहा कि घरेलू गैस हो या फिर ऑटो और चार पहिया गाड़ी में सीएनजी, सभी प्रकार के प्राकृतिक ईंधन का हमें अनावश्यक प्रयोग नहीं करना चाहिए। ईंधन का संरक्षण ही हमारा कल संवार सकता है। ईंधन के संरक्षण और बेवजह की खपत को रोककर हम देश और दुनिया को प्रदूषण से बचा सकते हैं। रैली में 50 ऑटो चालकों ने भाग लिया। 15 किमी के निर्धारित मार्ग पर उत्साह के साथ प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, आकर्षक पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
इन्हें किया गया पुरस्कृत
प्रथम पुरस्कारः लाखन सिंह
द्वितीय पुरस्कारः बहादुर
तृतीय पुरस्कारः विनोद कुमार
0 Comments