![]() |
| होली पब्लिक स्कूल में कुछ प्रतियोगिता में भाग लेते स्टूडेंट्स. |
-रोटरी क्लब ऑफ आगरा नार्थ द्वारा शहर के 12 स्कूलों में आयोजित क्विज प्रतियोगिता, 2600 विद्यार्थियों ने लिया भाग
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 23 अप्रैल। भावी पीढ़ी देश के साहित्य, आध्यात्म, खेल और इतिहास जैसे विभिन्न विषयों से बखूबी परिचित है। इसकी जानकारी शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ आगरा नार्थ द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में देखने को मिली। रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ के गोल्डन जुबली वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में शहर के 12 विद्यालयों में बच्चों की बौद्धिक क्षमता का आंकलन करने हेतु 'हमारा भारत' क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें विद्यार्थियों से देश की भौगोलिक, राजनीतिक, साहित्यिक, आध्यात्मिक, खेल, इतिहास संबंधित विषय वस्तु के 50 प्रश्न पूछे गए। लगभग 2600 विद्यार्थियों ने इसमें प्रतिभाग किया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. दीपा रावत ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में प्रतिभा निखार करना तथा भविष्य के परिपक्व नागरिक बनने पर सेवा भाव के साथ, संस्था से जुड़कर समाज के निम्न वर्ग के लिए कुछ कार्य करने की प्रेरणा मिले ऐसा उद्देश्य था।
परीक्षा आयोजित करने वाले विद्यालयों में मिल्टन पब्लिक स्कूल, सचदेवा मिलेनियम स्कूल, होली पब्लिक स्कूल, आगरा पब्लिक स्कूल, श्री राम कृष्ण इंटर कॉलेज, सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, राधा बल्लभ इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर, डॉ. एमपीएस वल्र्ड स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर विद्यालय पंचकुइयां, सिंपकिंस स्कूल तथा यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल रहे।
रोटरी क्लब की ओर से सहयोग करने वालों में शेर सिंह भारती, डॉ. माया श्रीवास्तव, डॉ. अश्विनी श्रीवास्तव ,रुचिका जैन, सुमन भास्कर, पवन गर्ग, डॉ. मनोज रावत, राजीव सक्सेना, राजराजन बंसल, नरेंद्र बंसल, डॉ. पी एन अस्थाना, अवधेश सिंघल, प्रमोद सक्सेना, एसपी कपूर आदि रहे थे।


0 Comments