Image

रफ्तार के दीवानों से सब हैरान, रैली में कोई रोड़ा रुकावट नहीं




-कच्चे-पक्के रूट से रोमांच के सफर पर द ताज कार रैली

- रैली के दूसरे दिन नीरव मेहता चल रहे सबसे आगे 
 

मुकेश उपाध्याय (न्यूज़ स्ट्रोक )
आगरा, 30 अप्रैल। भीषण गर्मी, उमस, 300 किलोमीटर लंबा कहीं उबड़ खाबड़ तो कहीं पथरीला और दलदल भरा रास्ता। लेकिन  'द ताज कार रैली' के दूसरे दिन इसमें भाग ले रहे रफ्तार के दीवानों के चेहरे पर शिकन नहीं थी। परेशानियों से जूझने का माद्दा था और उसमें से शान से बाहर निकलने का हौसला भी। माहिला टीम भी पीछे नहीं रही। सभी ने रोमांच का भरपूर आनंद लिया। आज नीरव मेहता सबसे आगे रहे। द्वितीय स्थान पर प्रकाश मुत्तुस्वामी, संतोष कुमार और तृतीय स्थान पर जीत मित्रा, डिंकी वर्गेस की टीम रही। 
आज की रैली में ऑफ रोडिंग ज्यादा थी कच्चे-पक्के मिश्रित मार्ग पर चलीं। रैली में कई बार कुछ गाड़ियां  मिट्टी में फंसी किन्तु ड्राइवरों ने आपसी सहयोग का परिचय देते हुए फंसी हुई गाड़ियों को पुन: निकाला और रैली में समायोजित किया। कई लोगों के टायर भी पंक्चर भी हुए।



रैली का संचालन करने के लिए जगह-जगह पर मार्शल खड़े थे। वह प्रतिभागियों का समय नोट कर रहे थे। जो लोग समय से पहले पहुंचे थे उनके ऊपर डबल पेनल्टी वहीं जो लोग समय के बाद पहुंचे थे उन पर सिंगल पेनल्टी लगाई जा रही थी। इस प्रकार इस रैली में लोग गाड़ी जरूरत से ज्यादा तेज नहीं चलाते हैं। 
मोटर स्पोर्टस क्लब की ओर से हरविजय वाहिया, राम मोहन कपूर, प्रशान्त जैन, अमित मित्तल, अर्पित अग्रवाल, हेमन्त जैन, करन अग्रवाल वह रेली का संचालन करने में मदद कर रहे थे।

यह था रैली का रूट
आगरा ताज कार रैली सुबह छह बजे होटल क्लार्क शीराज से प्रारम्भ होकर आई लव आगरा प्वॉइंट, कुआंखेड़ा, बुढ़ाना मुस्तकिल, एत्मादपुर मदरा, रहनकलां, कुबेरपुर इण्डिस्ट्रयल एरिया, आगरा इटावा हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे, वृन्दावन एक्सप्रेसवे कट, फुड स्टॉल पेट्रोल पम्प पहुंची। उसके बाद प्रतिभागियों ने दोपहर का लंच यमुना एक्सप्रेसवे के फूड प्वॉइंट में किया। लंच के बाद रैली दोबारा शुरू हुई, जो दीवाना, राया, भैंसरा, ककरेतिया, बहादुरपुर, करब, बान्दी, रिदा बल्देव, ततरौता, ब?ाया, कन्जौलीघाट, खादर, अकोस बांगर, कनोरा बांगर, मुर्शीदाबाद खादर, छोटी पत्ती अकबरा, मलुपुर, फतेहाबाद रोड होते हुए शाम छह बजे वापिस आगरा पहुंची।
रैली में एक 72 वर्षीय महिला नेवीगेटर नीलू ने बताया कि उन्हें इस रेली में आज पेन्टून ब्रिज पर जो दृश्य दिखा और जो अनुभव उन्हें हुआ वह बहुत ही अच्छा लगा। वह सोच भी नहीं सकती थीं कि आगरा के इर्द गिर्द इतनी खूबसूरती होगी। 

Post a Comment

0 Comments