Image

आगरा के सत्यम अग्रवाल पहले प्रयास में आईएएस बने, कांची सिंघल और टीकम वर्मा भी सफल



-सक्षम ने 27वीं रैंक हासिल की, आगरा की ही कांची सिंघल ने 223वीं रैंक हासिल की
-सैंया के गांव जौनई के रहने वाले टीकम सिंह वर्मा ने दूसरी बार यूपीएससी परीक्षा पास की

 कांची सिंघल                टीकम सिंह          


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 30 मई । यूपीएससी के परिणाम में ताजनगरी के दो होनहार छात्रों ने आगरा का गौरव बढ़ाया है। सक्षम गोयल ने शानदार सफलता प्राप्त की है। सक्षम ने ऑल इंडिया 27 वीं रैंक हासिल की है। वे आईएएस बन गए हैं। पहले ही प्रयास में सक्षम को मिली इस सफलता पर परिवार और उनके दोस्तों में हर्ष की लहर है। वहीं कांची सिंघल ने 223 वीं रैंक हासिल कर अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा सैंया के गांव जौनई के रहने वाले टीकम सिंह वर्मा ने भी सिविल सेवा परीक्षा में दोबारा सफलता हासिल की है। 
सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी निवासी इंजीनियर अमित गोयल के पुत्र सक्षम गोयल ने आगरा में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज से दसवीं पास की है। इसके बाद दिल्ली के वसंत कुंज स्थित डीपीएस से 12 वीं की। फिर सन 2020 में बीए की परीक्षा पास की। इसमें राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र जैसे विषय शामिल रहे। इसके बाद आईएएस की तैयारी में जुट गए। पहले ही प्रयास में उनका चयन हो गया। सक्षम गोयल ने अपनी इस सफलता के लिए दादा एसके गोयल और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में कार्य कर चुके पिता अमित गोयल को श्रेय देते हैं। 
सक्षम ने बताया कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारियों के लिए कोई कोचिंग नहीं ली। उन्होंने ऑनलाइन तैयारी की। इसके अलावा सेल्फ स्टडी की। 
सक्षम ने बताया कि पहली बार इंटरव्यू देने के चलते थोड़ा नर्वस जरूर थे। लेकिन उन्हें अपने ऊपर पूरा भरोसा था। करीब आधे घंटे उनका इंटरव्यू चला और उनके करीब 35 सवाल पूछे गए।
वहीं सैंया के टीकम सिंह वर्मा इस वक्त हैदराबाद में आईपीएस अफसर की ट्रेनिंग ले रहे हैं। टीकम सिंह ने यूपीएससी परीक्षा 2021 में 373 वीं रेंक पाई है। इसके पहले वर्ष 2019 में भी उनको 391 वीं रैंक प्राप्त हुई थी लेकिन तब उन्होंने बेहतर कैरियर बनाने के उद्देश्य से ज्वाइन नहीं किया था। इससे पहले उन्होंने एसडीएम की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। ग्रामीणों ने टीकम सिंह की इस नई उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है और गांव में युवाओं को प्रेरणा मिली है। 

Post a Comment

0 Comments