न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 अप्रैल। आठवीं आगरा ओपन रीजनल समर कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता आगरा ने जीत ली है। टीम दोनों वर्गों में ओवरऑल विजेता रही। गौतम ऋषि इंटर कॉलेज दीप नगर बोदला में जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका फाइट व पूमसे स्पर्धा के विभिन्न आयु वर्ग में खेली गई।
आगरा ताइक्वांडो टीम 263 अंकों के साथ ओवरआल विजेता रही। बदायूं की टीम 132 अंकों के साथ उपविजेता रही। फिरोजाबाद ताइक्वांडो टीम 58 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि आगरा बार एसासिएशन के महासचिव एसपी सिंह कसाना, विशिष्ट अतिथि एडवाकेट केसी शर्मा, योगश गौतम, डॉ. मधु गौतम, राजकुमार शर्मा, जगदीश नौहवार और आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा ने किया।
खिलाडिय़ों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान किए गए। जिला ताइक्वांडो संघ की सीईओ संगीता शर्मा ने सभी का आभार जताया। सचिव पंकज शर्मा ने संचालन किया।
स्वर्ण पदक विजेता बालिका- चंचल यादव, इशान्वी अग्रवाल, सोनाक्षी इकनोरिया, मान्या अग्रवाल, तासवी जूरैल, सृष्टि मेहरे, अनुभवी अग्रवाल, एश्वर्या प्रभा, मनोरमा चैधरी, खुशी वर्मा, नीति उपाध्याय, कीर्ति वर्मा, दीवा गुप्ता, इशिका गुप्ता, प्रिया, रिया शर्मा, संजना शाक्य, भूमि गोला, भावनी गोस्वामी, सरन्या, दिव्या सिंह, परी व अदम्या जैन।
स्वर्ण पदक विजेता बालक:- पारस कुमार, अध्यन वर्मा, दिव्यम अग्रवाल, अक्षत सिंह, इशान्त जिंदल, वेदान्त श्रीवास्तव, उत्कर्ष, वरुण पाठक, राहुल वासवानी, समर्थ, शुभ डांगर, चरित, हिमान्शु, बृजभान सिंह, संचित भारद्वाज, अहम सिंह, आदित्य बाजपेयी, दिव्य गुप्ता, आरूष शर्मा, हुसैन कुरैशी, युवराज शर्मा, शिवेन्द्र सिद्वार्थ, राग रस्तोगी, अनुराग सिंह, चेतन्य कुमार राज, ओमांन्श छाबरिया, आदित्य चैधरी व कृष्णा माथुर।


0 Comments