![]() |
| श्रीमती रमा वर्मा श्याम की पुस्तकों का लोकार्पण करतीं शांति नागर, डॉ. सुषमा सिंह, कमलेश त्रिवेदी, संत कान दास जी महाराज, प्रभु दयाल वर्मा, सुशील सरित एवं अन्य |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 अप्रैल । नवगठित साहित्यिक संस्था श्याम स्मृति वर्तिका के बैनर तले वरिष्ठ साहित्यकार रमा वर्मा श्याम की दो साहित्यिक कृतियों 'टूटते तटबंध' (कहानी संग्रह) और 'कविता के रंग बच्चों के संग' (बाल साहित्य) का लोकार्पण रविवार को यूथ हॉस्टल में देश के गणमान्य साहित्यकारों द्वारा किया गया।
टूटते तटबंध में जहां स्त्रियों की समस्याओं के रोचक समाधान हैं, वहीं कविता के रंग बच्चों के संग में बच्चों को नैतिक शिक्षा मिलेगी। समारोह की अध्यक्षता श्रीमती शांति नागर ने की। खाटू श्याम जी, सीकर के संत कान दास जी महाराज मुख्य अतिथि रहे। सीकर के प्रसिद्ध शिक्षक और गीतकार प्रभु दयाल वर्मा, सुप्रसिद्ध गजलकार अशोक रावत और कमलेश त्रिवेदी (हापुड़) विशिष्ट अतिथि रहे।
आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह, डॉ. पुनीता पचौरी और डॉ. गीता यादवेंदु ने टूटते तटबंध तथा सुशील सरित और डॉ. रेखा कक्कड़ ने कविता के रंग बच्चों के संग पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत की। ज्योत्सना सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। यशोधरा यादव 'यशो' और रमा रश्मि ने समारोह का संचालन किया।
इस मौके पर मिथलेश पाठक, शीलेंद्र वशिष्ठ, त्रिमोहन तरल, अनिल उपाध्याय, परमानंद शर्मा, शलभ भारती, रमेश पंडित, प्रोफेसर सुगम आनंद, सुरेंद्र वर्मा सजग, संजीव गौतम, कमला सैनी, रेखा शर्मा, विजया तिवारी, साधना वैद, रीता शर्मा, डॉ. रश्मि सक्सेना आदि मौजूद रहे।


0 Comments