न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 12 अप्रैल। यूथ कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में मान्या क्रिकेट एकेडमी ने सोनेट क्रिकेट एकेडमी (सी) को 239 रनों के बड़े अंतर से ध्वस्त कर दिया।
सिकंदरा सब्जी मंडी स्थित सोनेट क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले जा रहे टूर्नामेंट के इस मैच में मान्या क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। टीम के कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए मान्या क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरो में 327 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मान्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से लवकुश बघेल ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। लव ने 63 और मनीष ने 56 रनों का योगदान दिया। सोनेट क्रिकेट एकेडमी (सी) के लिए गुलशन ने दो विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट क्रिकेट एकेडमी (सी) 26.5 ओवरों में 88 रन पर ही ऑल आउट हो गई। मान्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से मोहित बघेल ने चार और रोहित भल्ला ने तीन विकेट लिए। सोनेट क्रिकेट एकेडमी (सी) की ओर से सुमित बघेल ने 40 रन बनाए। इसी के साथ मान्या क्रिकेट एकेडमी ने 239 रनों से ये मैच जीत लिया।
आयोजन सचिव अर्पित गौतम ने बताया कि मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के लवकुश बघेल को पंकज भल्ला ने प्रदान किया।


0 Comments