![]() |
शोभा यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह, विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया एवं अन्य। |
- होटल अमर से नेहरू एन्क्लेव पार्क तक निकली शोभायात्रा
- मंत्रिमंडल संग महाराणा प्रताप के डोले ने सबका मोहा मन
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 09 मई। महाराणा प्रताप जयंती आयोजन समिति एवं क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती पर सोमवार को अमर होटल से नेहरू एन्क्लेव पार्क तक वीर योद्धा महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
महाराणा प्रताप के आकर्षक डोले, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक संदेश देती दो दर्जन झांकियों, बैंड- बाजों, ऊंट-घोड़ों और महाराणा प्रताप के गगनभेदी जयकारों ने शोभायात्रा को भव्य और मनोहरी स्वरूप प्रदान किया। सर्वसमाज के लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह, विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से केशरिया झंडी दिखाकर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। राजपूताना यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिकरवार, संयोजक पप्पू राघव, महाराणा प्रताप जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष धनवीर सिंह तोमर और क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी के अध्यक्ष प्रदीप सिकरवार ने शोभायात्रा का निर्देशन और कुशल संचालन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, विक्रम सिंह जादौन, डॉ. राकेश सिकरवार, पप्पू राघव, राजेश परमार, वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, ललित रघुवंशी, संतोष गहलौत, रनसिंह सिकरवार, विक्रम सिंह जादौन, अशोक भदौरिया, गजेंद्र परमार, सुरेंद्र सिंह परिहार, विजय सिंह तोमर, पूरन सिंह तरकर मुख्य रूप से शामिल रहे।

0 Comments