आगरा सहित छह जिलों के 12 उद्यमियों को मिला उद्योग सम्मान



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 29 जुलाई । पुरातन सामर्थ्य और नई सोच के साथ उद्यमी नए भारत की इबारत लिख रहे हैं। भारत के समग्र विकास में निरंतर अपना योगदान दे रहे हैं।  इसी नवीन दृष्टि के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय उत्पादों की मांग और विश्वसनीयता बढ़ी है। हमें इस सामर्थ्य, समृद्धि और सफलता की निरंतरता बनाए रखनी होगी। लघु उद्योग भारती, आगरा द्वारा शुक्रवार शाम फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्क्स शिराज में आयोजित न्यू इंडिया न्यू विजन कॉन्क्लेव का लगभग यही निष्कर्ष रहा। 
कॉन्क्लेव में आयात-निर्यात की परिस्थितियों और संभावनाओं, भारत के निर्माण में रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ उद्योगों की भूमिका और सरकार से उद्योगपतियों की अपेक्षाओं पर विभिन्न विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। वहीं लघु उद्योग भारती परिवार से जुड़ने वाले नवीन सदस्यों के स्वागत और अभिनन्दन के साथ-साथ आगरा सहित छह जिलों के 12 उद्यमियों को उद्योग जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए उद्योग सम्मान-2022 भी प्रदान किया गया। 
जिन लोगों को सम्मान मिला उनमें, आगरा के गोपाल गुप्ता (गुप्ता ओवरसीज), शिशिर अस्थाना (स्टोन मैन क्रॉफ्ट), किशोर खन्ना (रोमसंस), दीपक अग्रवाल (किशोर एक्सपोर्ट्स), नितेश अग्रवाल (नितेश चैन्स), दीपक अग्रवाल (वैकमैट इंडिया) और नितिन गोयल (मुंशी पन्ना मसाला) के साथ हाथरस के राम कुमार अग्रवाल (सर्वेश्वर फूड प्रोडक्ट्स), मथुरा के गजेंद्र कुमार शर्मा (लक्ष्मी एग्रो एंड फूड),  फिरोजाबाद के राम किशोर गुप्ता (फिरोजाबाद ग्लास), अलीगढ़ के अजय पटेल (रे इंटरनेशनल) और कासगंज के अमलेन्दु शर्मा (उमा आयुर्वैदिक प्राइवेट लिमिटेड) को उद्योग सम्मान-2022 प्रदान किया गया।
इस दौरान आगरा एवं आसपास के जनपदों के दो सौ से अधिक प्रमुख उद्यमी और व्यापारी कॉन्क्लेव में शामिल रहे।

 देखें वीडियो



उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहीं। एफमेक के प्रेसिडेंट पूरन डाबर, लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सीए प्रेम गुल, सीए दीपेंद्र मोहन, इंजीनियर अजीत फौजदार, उपायुक्त (उद्योग) अनुज कुमार, निर्यातक रजत अस्थाना और एमएसएमई के मुकेश शर्मा ने विभिन्न सत्रों में अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
इस दौरान सुनील विकल, गौरव मित्तल (अलीगढ़), भूटानी इंफ्रा के डायरेक्टर शैलेंद्र सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल और जिला महासचिव विजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। संयोजक दिनेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कॉन्क्लेव का प्रबंधन रावी ईवेंट्स ने किया।

Post a Comment

0 Comments