👉विजय शर्मा मेमोरियल ईस्ट जोन सिलेक्शन बैडमिंटन टूर्नामेंट
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 30 जून। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े बैडमिंटन टूर्नामेंट 'योनेक्स सनराइज विजय शर्मा मेमोरियल ईस्ट जोन सिलेक्शन बैडमिंटन टूर्नामेंट-2022' का गुरुवार को भव्य शुभारंभ किया गया। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग के अंडर-19 और ओपन वर्ग में 350 मैच खेले गए। टूर्नामेंट के विजेताओं को एक लाख रुपये की प्राइज मनी वितरित की जाएगी।
गुरुवार 30 जून से तीन जुलाई तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चलने वाले इस टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री और पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण, आयोजन समिति की अध्यक्ष बीना लवानिया, राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्लेयर प्रीति तहलन, बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम भसीन, विधायक जीएस धर्मेश, रिटायर्ड आईजी एसएस महेश्वरी, दिल्ली के जीएसटी के रीजनल कमिश्नर संजय लवानिया, संजीव पाठक, ललितपुर के डिस्ट्रिक्ट जज महेश नौटियाल और श्रीमती मधु शर्मा ने स्व. विजय शर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि असीम अरुण का स्वागत बीना लवानिया ने फूल देकर किया। सभी ने एक साथ एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर भारत माता को नमन किया।
मुख्य अतिथियों ने कोर्ट पर बैडमिंटन खेल कर औपचारिक शुरुआत भी की। स्टेडियम में बॉयज अंडर-19 और ओपन के मैच खेले गए। वहीं सरवन एकेडमी में महिला अंडर-19 और ओपन के मैच हुए। गुरुवार को पुरुष और महिला वर्ग के करीब 350 मैच खेले गए। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के करीब 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
अंडर-19 और ओपन वर्ग में महिला पुरुष युगल खिलाडिय़ों का प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की टीम में चयन होगा जो नेशनल में प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट में 100000 की अब तक की सबसे बड़ी धनराशि पुरस्कार स्वरूप रखी गई है। इस मौके पर आगरा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, राहुल गोगिया, दिनकर खनूजा, पवन मंगल, राजीव यादव, यश मेहता, कृष्ण गोयल, नंदी रावत आदि मौजूद रहे।
अंडर-19 और ओपन वर्ग में महिला पुरुष युगल खिलाडिय़ों का प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की टीम में चयन होगा जो नेशनल में प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट में 100000 की अब तक की सबसे बड़ी धनराशि पुरस्कार स्वरूप रखी गई है। इस मौके पर आगरा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, राहुल गोगिया, दिनकर खनूजा, पवन मंगल, राजीव यादव, यश मेहता, कृष्ण गोयल, नंदी रावत आदि मौजूद रहे।
उम्र की हर बाधा को दूर करते हैं खेल- असीम अरुण
मुख्य अतिथि असीम अरुण ने आगरा आने पर अपनी खुशी व्यक्त की और खेल को सभी के लिए जरूरी बताया। उनका कहना था कि उम्र चाहे जो भी हो, अगर हम खेलते रहते हैं तो यह हमारे लिए बेहतर होता है। आयोजन को लेकर भी उन्होंने खुशी व्यक्त की और इस तरह के आयोजनों को खिलाड़ियों के लिए जरूरी बताया।
विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करें खिलाड़ी-बीना
आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. बीना लवानिया ने कहा कि उनका उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल के लिए बेहतर मौके देना है, जिससे खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम विश्व स्तर पर आगे बढ़ा सकें । प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।



0 Comments