स्प्रिंगडेल क्रिकेट एकेडमी आगरा के आशीष का चयन क्रिकेट छात्रावास में

 आशीष कुमार को मिष्ठान खिलाते कोच परवेंद्र यादव।

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 01 जुलाई। स्प्रिंगडेल क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षु आशीष कुमार का चयन खेल विभाग के कानपुर स्थित क्रिकेट छात्रावास में हो गया है। शहर की प्रतिष्ठित स्प्रिंगडेल क्रिकेट एकेडमी में वरिष्ठ कोच परवेन्द्र यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आशीष ने छात्रावास में चयन के सभी मापदंड पूरे किए थे। अब आशीष के पास खेल विभाग से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में स्थित छात्रावास में प्रवेश का बुलावा पहुंचा।
 परवेंद्र यादव ने बताया कि आशीष दाएं हाथ का स्पिन गेंदबाज है। खेल के प्रति जुनून और सीखने की जिद ने उसे यह सफलता दिलाई। आशीष के पिता एसी और फ्रिज के मैकेनिक हैं।
आशीष के चयन पर  स्प्रिंगडेल स्कूल के डायरेक्टर रविकांत भल्ला, विवेक भल्ला, सुरेश महाजन, दिलबर रावत, सुनील सागर, सत्य प्रकाश और सीनियर खिलाड़ी ध्रुव जुरैल, पंकज यादव, ऋषभ गिरि, शिवनंदन यादव, गौरव चतुर्वेदी, धर्मेंद्र चाहर और कोच परवेंद्र यादव ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments