हॉकी: बीडी जैन, स्टेडियम, कृष्णा कालेज और जिमखाना ने जीते मैच


-देवीराम स्मृति जिला सेवन-ए-साइड सेवन हाकी प्रतियोगिता 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 11 जुलाई। बीडी जैन डिग्री कॉलेज और स्टेडियम इलेविन ने महिला वर्ग में और कृष्णा कॉलेज व जिमखाना ने पुरुष वर्ग में यहां देवीराम स्मृति जिला सेवन-ए-साइड सेवन हॉकी प्रतियोगिता में अपने-अपने मैच जीत लिए। 
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही इस प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में सोमवार को महिला वर्ग के मैच में बीडी जैन कॉलेज की टीम ने कृष्णा कालेज की टीम को 3-1 से हरा दिया। बीडी जैन टीम की ओर से कीर्ति ने एक और आरती ने दो गोल किये। कृष्णा कालेज की ओर से रीना ने एकमात्र गोल किया।
दूसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में खालसा कॉलेज और कृष्णा कालेज के बीच हुआ, जिसमें कृष्णा कालेज ने खालसा कालेज को 3-1 से पराजित किया। कृष्णा कालेज की मोहित, राघव और बीरबल ने एक-एक गोल किये। खालसा कालेज की तरफ से इरफान ने एक गोल किया। 
तीसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में जिमखाना क्लब और एमडी क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें जिमखाना ने 3-1 से विजय प्राप्त की। जिमखाना से मोहित, दिलीप व शाहरुख ने एक-एक गोल किये। एमडी क्लब की ओर से शेखावत ने एकमात्र गोल किया।
आज का चौथा व अंतिम मुकाबला महिला वर्ग में स्टेडियम इलेवन और जॉन मिल्टन स्कूल के मध्य हुआ। जिसमें स्टेडियम ने जॉन मिल्टन को 5-0 से हरा दिया। स्टेडियम की ओर से भूमि ने तीन और पूजा व खुशबू ने एक-एक गोल किय। मैचों के दौरान हॉकी संघ के अध्यक्ष कमल चौधरी, सचिव संजय गौतम, संयुक्त सचिव संजय तिवारी, सचिव महिला हॉकी मीनाक्षी घिल्डियाल/पोपली, डॉ.ए के गौतम, डॉ हेमलता, डा. जयशंकर यादव, रमन दीक्षित, डा. हरीश चंद गोयल, पंकज गोयल, सतीश गोयल, उमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments