शैलेंद्र और पल्लवी बनी मिस्टर एंड मिसेस तीज


-भाविप संयम  ने हरियाली तीज कार्यक्रम मनाया, सावन के गीत पर झूमे

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 23 जुलाई । भारत विकास परिषद संयम शाखा ने होटल रिट्रीट में हरियाली तीज का कार्यक्रम बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। सदस्यों ने सावन के गानों पर नृत्य कर रैंप का आनंद लिया। शैलेंद्र शर्मा और पल्लवी ने मिस्टर एंड मिसेस तीज क्वीन का खिताब जीता।
कार्यक्रम के संचालन में मुख्य संस्थापक रवि शिवहरे का विशेष योगदान रहा। इस दौरान अध्यक्ष आशुतोष गोयल, सचिव मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विष्णु गोस्वामी, महिला संयोजिका अर्चना गुप्ता, शिवकुमार संजीव, गौरव, अमित, अजय, कन्हैया, संतोष सिकरवार, अशोक बंसल, आलोक जैन, रिंकू, सुरेश, किशन, धीरज, मनोज, शरद, कपिल, आरती शिवहरे, डिंपल, रुचि ,सीमा ,रजनी, नमिता, वैशाली ,मणि ,पूजा गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments