न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 30 जुलाई । गीलो सावन आयो रे... सावन में आयो रे तीज त्योहार..., सासू जी झूला कैसे झूलूं, मोरे पिया करे हैं तंग... जैसे तीज मल्हार गीतों की धुनों के बीच सावन का झूला। कुछ यूं लुत्फ उठाया महिलाओं के प्रमुख त्योहार हरियाली तीज उत्सव का कमला नगर स्थित जी होटल में भारत विकास परिषद् की 'समर्पण' शाखा की महिला सदस्यों ने।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि तरुण शर्मा, धर्मगोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजीव दौनेरिया, सचिव नितिन गोयल और कोषाध्यक्ष समीर जैन, महिला संयोजिका संगम सिंघल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम प्रभारी लवली जैन ने बताया कि सावन के शुरू होते ही लोगों में एक अलग सा उल्लास उमंग का माहौल होता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने तरह-तरह के खेल का आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में तीज क्वीन का चुनाव खेल के माध्यम से कराया गया। निर्णायक मंडल में कीर्ति शर्मा और गीता मित्तल शामिल रह। राजस्थान थीम पर हो रहे तीज उत्सव में जीवंत प्रस्तुति झलक रही थी।
कार्यक्रम प्रभारी निधि गोयल, निधि गर्ग, साक्षी मित्तल व शिवानी गोयल ने हरियाली तीज के महत्व के बारे में विस्तार जानकारी दी। इसके बाद विभिन्न प्रकार के गेम खिलाएं गये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विमलेश गुप्ता, रश्मि वर्मा, आरती अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, निशी दौनेरिया, मोनिका अस्थाना, मोनिका दौनेरिया, अलका मित्तल, प्रियंका अग्रवाल, सोनम मित्तल आदि मौजूद रही. |
0 Comments