-मंडलीय टीम में आगरा के कई खिलाड़ी चयनित, प्रदेशीय प्रतियोगिता में खेलेंगे
- अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग में रहीं विजेता, अंडर-19 बालक वर्ग में टीम विजेता और अंडर-14 में उपविजेता
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 31 अगस्त। फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद स्थित पाली इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में आगरा का प्रदर्शन शानदार रहा। जनपदीय क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल ने बताया कि बालिका वर्ग में आगरा फिरोजाबाद को हराकर अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में मंडलीय विजेता बना।
वहीं बालक अंडर-19 में आगरा विजेता और अंडर-14 में उप विजेता बने। मंडलीय प्रतियोगिता में विजेता एवं उप विजेता बनने पर बालिका वर्ग में श्री रामस्वरूप सिंघल गल्र्स इंटर कॉलेज की कुमारी फातिमा बी, वर्षा, प्रियंका, सृष्टि एवं सेंट जोसेफ की दीक्षा का चयन मंडलीय टीम में हुआ। वहीं बालक वर्ग में राधाबल्लभ इंटर कॉलेज के गर्ग ऋषि, शिवम चौरसिया, अमित मिश्रा, रितिक कुमार, वैभव पटेल, रितेश का चयन मंडलीय टीम में हुआ है।


0 Comments