भारत माता के जयकारों संग हर प्रतिष्ठान तक पहुंचाया तिरंगा

 


-आगरा सर्राफा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने आजादी का अमृत महोत्सव पर किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा 06 अगस्त। भारत माता के जयकारे और हाथों में देश की शान तिरंगा। देश के प्रति श्रद्धा भाव के साथ कुछ इसी अंदाज में आज आगरा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा आजादी के 75वें वर्ष के तहत मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के लिए हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ किया। हर प्रतिष्ठान पर तिरंगे का वितरण कर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। 
कार्यक्रम का शुभारम्भ सेब का बाजार स्थित एसोसिएशन के कार्यालय पर एमएसली विजय शिवहरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यालय से लेकर चौबे जी के फाटक तक भारत माता के जयकारों संग हाथों में तिरंगा लेकर चलते व्यवसायियों के साथ सैकड़ों लोगों का हुजूम शामिल हुआ तो यह नजारा किसी उत्सव से कम नहीं लग रहा था।



सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान के उपरान्त हजारों प्रतिष्ठानों पर 15 अगस्त के लिए तिरंगे का वितरण एसोसिएशन के महामंत्री बृजमोहन रैपुरिया के निर्देशन में किया गया। अध्यक्षता पवन दौनेरिया ने की।  
इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेन्द्र बंसल, गणेश चंद गोयल, कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), मुकेश गुप्ता, मनोज शर्मा, मनोज पीसी, मनीष जैन, मनीष आरएस, धर्मेन्द्र वर्मा, उल्लास, मुन्नालाल शिवहरे, गौरव, सुनील गुप्ता, खिल्लो सिंह, मंगल सिंह, अनिल जैन, देवेन्द्र गोयल, नितेश अग्रवाल, नीतेश शिवहरे आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments