बहराणा ज्योति का हरिद्वार में धूमधाम से किया गया विसर्जन

 

 - धर्म की रक्षा के लिए भगवान झूलेलाल की अराधना की परंपरा

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 27 अगस्त। पिछले 40 दिनों से चल रहे सिंधी समाज के चालिहा पर्व का समापन पूरे विधि विधान से और भव्य तरीके से किया गया। लोगों ने पूरे उत्साह से चालिहा पर्व मनाया। इसके साथ ही समाज का जत्था बहराणा ज्योति लेकर विसर्जन के लिए हरिद्वार पहुंचा। हरिद्वार में भारतीय सिंधु सभा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे। सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों ने जत्थे का स्वागत किया और ज्योति विसर्जन संपन्न हुआ। चालिहा महोत्सव में अखंड ज्योति की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।


ज्योति विसर्जन यात्रा के दौरान सिंधी सेंटर पंचायत के पदाधिकारियों और जत्थे में शामिल अन्य लोगों ने पूरे भक्ति भाव में झूम कर नृत्य किया।
 इस ज्योति विसर्जन यात्रा का लोगों ने हरिद्वार में जोरदार स्वागत किया। गली-गली में पुष्प वर्षा हुई। आगरा से करीब 200 से ढाई सौ लोग पहुंचे। विसर्जन यात्रा को संपूर्ण करने में 3 घंटे से ज्यादा समय लग गया।
मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया कि  गुरुवार की रात बहराणा ज्योति को लेकर हरिद्वार प्रस्थान कर गए थे। शुक्रवार को सुबह हरिद्वार में सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, महामंत्री परमानंद अतवानी, घनश्याम दास देवनानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, अशोक कोडवानी, राम चंद खत्री, भजनलाल प्रधान, किशोर बुधरानी, रोहित अयलानी, रूपचंद धनवानी, अशोक चावला, भजन मखीजा, शोभा सोनी, रजनी आदि ने जत्थे का स्वागत किया

Post a Comment

0 Comments