टेबल टेनिस में एमडी जैन, राधाबल्लभ रत्नमुनि और रामस्वरूप कॉलेज विजेता




न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 26 अगस्त। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता बालक वर्ग के सब जूनियर वर्ग में एमडी जैन इंटर कॉलेज ने और सीनियर वर्ग में राधाबल्लभ इंटर कॉलेज ने जीत ली है। वहीं बालिका वर्ग के सीनियर वर्ग में रत्नमुनि गर्ल्स इंटर कॉलेज और सब जूनियर में रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीमें विजेता रहीं।
प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स  स्टेडियम के टेबल टेनिस हॉल में खेली गई। शुभारंभ राम स्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. कुमुद ग्रोवर और हॉलमैन इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य जार्ज मैसी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।
बालक वर्ग से सब जूनियर वर्ग के  पहले मैच में एमडी जैन ने राधाबल्लभ को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में एमडी जैन ने हॉलमेन को 3-2 से हराकर खिताब जीता। सीनियर अंडर-19 वर्ग के खिताबी मुकाबले में राधाबल्लभ ने एमडी जैन को 4-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। 
बालिका वर्ग के अंडर-14 आयु वर्ग में राम स्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज ने सेंट जोसेफ को हरा कर फाइनल जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग के पहले मैच में रत्नमुनि गर्ल्स इंटर कॉलेज ने सेंट जॉन्स गर्ल्स इंटर कॉलेज को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में राम स्वरूप कॉलेज ने सेंट जोसेफ को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल मैच में रत्नमुनि गर्ल्स इंटर कॉलेज ने राम स्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।  
पुरुस्कार वितरण डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. अतुल जैन, चतुर सिंह, डॉ. कुमुद गोवर, जार्ज मसीह, कुलदीप जैन, श्रीमती अरुण पाठक, जनपदीय कीडा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अशोक ने किया। निर्णायक रहे सौरभ गुप्ता, गर्ग ऋषि शिवम और ऋषभ आदि रहे।
इस दौरान इस अवसर पर संजय नेहरू, केपी सिंह यादव, पंकज कश्य, रविप्रकाश, अवध भदौरिया, सुनील मैसी, स्मृति श्रीवास्तव, पूनम सिंह, अर्चना आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments