अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर लगाएं - राजकुमार चाहर


- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सांसद को भेंट किया तिरंगा 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 01 अगस्त। संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक पटना में हुई, जिसके समापन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत कश्मीरी महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा झंडा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर को भेंट किया। 
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। हर घर तिरंगा अभियान का जो हमें जिम्मा मिला है, उसे हम पूर्ण करेंगे। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की है। साथ ही कहा है कि झंडा लगाने के नियमों का भी पालन करें। तिरंगा देशभक्ति की भावना को बढ़ाता है। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान नौ अगस्त से 15 अगस्त तक चला रही है, जिसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का जनव्यापी आंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया है। इससे स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हर घर के अंदर भारत का तिरंगा लहर लहराएं।

Post a Comment

0 Comments