![]() |
संस्कृति भवन में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का आमंत्रण पत्र विमोचन करते संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बांकेलाल गौड़, डॉ. एके सिंह, डॉ. लवकुश मिश्रा, राज बहादुर सिंह राज एवं अन्य। |
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी रहेंगे मौजूद
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 18 अगस्त। संस्कार भारती आगरा (ब्रज प्रांत) द्वारा 21 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे से सूर सदन में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव आयोजित किया जाएगा। गुरुवार शाम बाग फरजाना स्थित ललित कला संस्थान के संस्कृति भवन में आयोजकों द्वारा कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। संयोजक राज बहादुर सिंह राज ने बताया कि समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, सेवानिवृत्त मेजर जनरल जीडी बक्शी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला और प्रख्यात बांसुरी वादक तथा संस्कार भारती के अखिल भारतीय मंत्री पंडित चेतन जोशी गणमान्य अतिथियों में शामिल रहेंगे। संस्कार भारती के मार्गदर्शक बाँकेलाल गौड़ ने बताया कि समारोह में काव्य, संगीत, नाटक, लोक कला और चित्रकला सहित 5 विधाओं के 75 वरिष्ठ कला साधकों का सम्मान किया जाएगा।
डॉ. लवकुश मिश्रा ने बताया कि समारोह में स्वतंत्रता की गौरव गाथा स्मारिका एवं सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी जीडी बख्शी की पुस्तक का लोकार्पण भी किया जाएगा। स्वागताध्यक्ष रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने बताया कि आयोजन में सहभागिता के लिए महानगर के समस्त साहित्यकारों, संगीतकारों, रंगकर्मियों, चित्रकारों एवं लोक कलाकारों सहित एक हजार से अधिक संस्कृति व समाज के सेवकों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम अध्यक्ष जयरामदास होतचंदानी ने बताया कि डॉ. साधना सिंह के संयोजन में स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित चित्र कला प्रदर्शनी सूर सदन गैलरी में लगाई जाएगी।
इस अवसर पर आशीष अग्रवाल, डॉ. मनोज कुमार पचौरी, ओम स्वरूप गर्ग, यतेंद्र सोलंकी, प्रखर अवस्थी, विकास गुप्ता, श्याम तिवारी, रवि नारंग, अमित शर्मा, नवीन गौतम, डॉ साधना सिंह, प्रदीप सिंघल, नंदकिशोर और संदीप अग्रवाल भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
0 Comments