Image

श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज बना जनपदीय ताइक्वांडो चैंपियन



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 19 अगस्त। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता सनातन धर्म इंटर कॉलेज ने जीत ली है। माध्यमिक विद्यालय में पहली बार पीएसएस, ईएसएस और एलईडी स्क्रीन की सहायता से  प्रतियोगिता कराई गई। इससे निर्णय निष्पक्ष रहे।
श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, बल्केश्वर के प्रांगण में अंडर- 14,17 व 19 वर्ष 2022-23 जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी बालिका वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज कुल 12 स्वर्ण, 11 रजत और दो कांस्य पदक सहित 231 अंक लेकर विजेता रहा। जीजीआईसी नैनाना जाट चार स्वर्ण, सात रजत व पांच कांस्य पदक सहित 122 अंक लेकर उपविजेता रहा। तीसरे स्थान पर बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज तीन स्वर्ण और एक कांस्य सहित 41 अंक लेकर रहा।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती पीयूष शर्मा ने किया। पुरस्कार वितरण प्रबन्धक नरेन्द्र कुमार तनेजा ने किया। इस अवसर पर मण्डलीय क्रीड़ा सचिव अशोक बघेल, जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, पंकज कश्यप, सौरभ सिंह, रामवीर सिंह यादव, चंचल आहूजा, प्रियंका यादव, पूनम सिंह, गुरप्रीत कौर, ममता देवी, राजेश कुमारी, देवजीत घोष, रूपेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।    
प्रतियोगिता में कुल 11 विद्यालयों की टीमों  से ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता वरिष्ठ ताइक्वान्डो प्रशिक्षक पंकज शर्मा के दिशा-निर्देेशन में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 23 अगस्त को आगरा में आयोजित मंडलय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।


स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 
अण्डर 14 वर्ष 
सना, सोनाक्षी, माधवी वर्मा, मानवी कश्यप,निकिता सेंगर, प्राची, आरोही, उमेश सिंह व महक।
अण्डर 17 वर्ष
नीतू, संजना, खुशी, मनीषा, सोनिया, तृप्ति सविता, सान्या, पल्लवी गौड़, परी बंसल व श्रृष्ठि चैधरी।
अण्डर 19 वर्ष
नन्दिनी, निशा कुमारी, प्रिया सिंह, संजना, दीक्षा व मानसी शर्मा।

Post a Comment

0 Comments