-रामलाल वृद्धाश्रम में जुटे शहर भर की पंचायतों के प्रतिनिधि
- झूलेलाल घाट पर बहराणा ज्योति विसर्जन, धार्मिक कार्यक्रम
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 8 अगस्त। सिंधी समाज के चालिया पर्व के क्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों की सेवा की। उनका हाल-चाल जाना और उनके साथ बैठकर सहभोज किया। सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्ध आश्रम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां स्थित झूलेलाल घाट पर बहराणा ज्योति का विसर्जन भी किया गया। इस मौके पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
चालिया पर्व पर 40 दिनों तक भगवान झूलेलाल की विशेष व्रत, पूजा और अर्चना होती है। सिंधी सेंट्रल पंचायत ने इस मौके पर समाजसेवा का प्रकल्प शुरू किया। सिंधी सेंट्रल पचांयत के आह्वान पर शहर भर की मोहल्ला पंचायतों के प्रतिनिधि रामलाल वृद्ध आश्रम पर एकत्रित हुए और यहां रह रहे बुजुर्गों के साथ समय गुजारा। उनके साथ सहभोज किया। दो बैंचें राम लाल वृद्धा आश्रम में लगवाई गई। सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी के नेतृत्व में यह सेवा कार्य किया गया।
![]() |
विज्ञापन |
कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक जीवतराम करीरा, गागनदास रामाणी, घनश्यामदास देवनानी, परमानंद आतवानी, मेघराज दियालानी, जेठा पुरषनानी, नंदलाल आयलानी, राज कोठारी, हेमंत भोजवानी,सूर्य प्रकाश,सुशील नौतनानी, किशोर बुधरानी, श्याम भोजवानी, भजनलाल प्रधान, जेपी धर्मानी, जगदीश डोडानी, लक्ष्मण गोकलानी, जय प्रकाश केसवानी, अशोक पारवानी, अशोक चावला, जयकिशन बुधरानी, रोहित अयलानी ,दीपक अतवानी, दर्शन लाल थवानी , भजन लाल मखीजा आदि मौजूद रहे।
0 Comments