-निशान व कलश यात्रा में हरे रामा, हरे कृष्णा धुन पर जमकर थिरके श्रद्धालु
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 12 सितम्बर। श्री भागवत चिंतन ट्रस्ट परिवार की ओर से जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व सिर पर कलश व हाथों में निशान लिए श्रद्धालु प्रात: आठ बजे विजय नगर कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पर इकठ्ठा हुए। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा व्यावसाहिक प्रकोष्ठ के संयोजक नितेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
बैंड-बाजों की धुन पर भव्य कलश यात्रा व निशान यात्रा निकाली। मंदिर से कथा स्थल तक निकाली गई कलश यात्रा में लगभग 251 महिलाओं ने भाग लिया वहीं दूसरी ओर 251 पुरुषों ने निशान यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बग्घी पर विराजमान कथा व्यास पं. कृष्णांग गौरव आशीर्वाद देते चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। कथा के मुख्य यजमान रौनक अग्रवाल और सलोनी अग्रवाल हैं। वहीं दैनिक यजमान अवध बिहारी शर्मा एवं लता शर्मा रहे।
कथा के प्रथम दिन कथावाचक पं. कृष्णांग गौरव के मुखारविंद से कथा स्थल पर महात्म्य कथा और धुंधकारी की कथा के वर्णन से वातावरण भक्ति मे सराबोर हो गया। उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का संक्षेप में श्रोताओं को सार बताते हुए कहा कि भागवत का श्रवण करने वाला कोई भी दुखी नहीं होता है। इस दौरान गौरव गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, अनुराग शर्मा, अमन अग्रवाल, राम चंद माहेश्वरी, अभिषेक गर्ग, नीरज गर्ग, मनोज चतुरानी, कमला गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, अमन गर्ग, शालू दीक्षित, उर्मिला माहेश्वरी, प्रियंका महेश्वरी, सुनीता गुप्ता मौजूद रही।
0 Comments