घर में कुत्ता नहीं, गाय पालें



-भगवान कृष्ण से बड़ा कोई शिक्षक नहीं: भागवताचार्य दिनेश दीक्षित

न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा, 05 सितम्बर। बंबई वाली बगीची में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार शाम भागवताचार्य दिनेश दीक्षित ने भगवान की बाल लीला का मनोहर वर्णन करके सबको भावविभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा धन है गोधन। दुनिया गोविंद के पीछे चलती है किंतु गोविंद गौमाता के पीछे चले। जिसके आंगन में गाय रंभाती है, वह घर गौरवशाली है। घर में कुत्ता नहीं, गाय पालें। इस देश में अगर हर हिंदू एक गाय पाल ले तो हिंदुस्तान स्वर्ग और विश्व गुरु बन जाएगा। शिक्षक दिवस पर उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण से बड़ा कोई शिक्षक नहीं। प्रभु ने निराश और हताश अर्जुन को ऐसा ज्ञान दिया कि वह युद्ध लड़ने के लिए तैयार हो गए।
गोवर्धन लीला के प्रसंग में "मैं तौ गोवर्धन कूँ जाऊँ मेरे वीर, नायं मानै मेरौ मनुआ" भजन पर सब लोग झूम झूम कर नाचे।


महेश चंद शर्मा, पूजा शर्मा, मधुसूदन शर्मा, बरखा अग्रवाल, विनीता मित्तल, राजकुमार पथिक, दिव्या चौहान, डॉ. लोकेश शर्मा, भास्कर शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रेरणा, डॉ. अवधेश धाकरे, केडी पाठक, सतीश चन्द्र राजपूत, भगवान जी सक्सेना, प्रभाकर शर्मा और फूल चंद्र शर्मा ने आरती उतारी।
श्रद्धा दीक्षित ने बताया कि कथा के छठवें दिन 6 सितंबर, मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे से भगवान के अनेक विवाह, महारास और रुक्मणी विवाह की कथा होगी।


Post a Comment

0 Comments