महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा का जयपुर हाउस से शास्त्रीपुरम तक जोरदार स्वागत



 न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 05 सितम्बर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कुलदेवी मां लक्ष्मी जी की जन आशीर्वाद रथ यात्रा का शुभारंभ जैन स्मृति भवन जयपुर हाउस से हुआ। विनय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मुरारी लाल गोयल, संजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, संजय सिंघल, सुमन गोयल द्वारा आरती उतारकर एवं माल्यार्पण किया गया। 
अग्रवाल संघ प्रताप नगर द्वारा अध्यक्ष पार्षद मुकुल गर्ग के निवास पर आरती उतारकर पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ रथ यात्रा का  भव्य स्वागत किया गया। इसमें प्रमुख रूप से विजय बंसल, बृज मोहन बंसल, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु गोयल, अनूप अग्रवाल, गौरव बंसल थे। इसके बाद रथयात्रा का मानस नगर, मारुति स्टेट चौराहा, बोदला चौराहा, बीएमजी कंपलेक्स पर भव्य स्वागत किया गया। वीरेंद्र अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल,  प्रवीण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, पार्षद हरिओम मित्तल आदि द्वारा ने स्वागत किया।  इसके बाद रथ यात्रा आवास विकास कॉलोनी होती हुई कारगिल चौराहे पर पहुंची, यहां अग्रवंश सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद शोभायात्रा का स्वागत पश्चिम पुरी पर बृजेश मंगल ने किया। शास्त्रीपुरम पर यात्रा का भव्य स्वागत अग्रवंशज के अध्यक्ष के एम सिंगल एवं तनुज गर्ग ने किया।  रथ यात्रा में प्रमुख रूप से रजनी अग्रवाल, हरिओम गोयल, सुनील अग्रवाल, राम अग्रवाल, जितेन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विजय सिंघल, सिंपल अग्रवाल, पूजा बंसल, कविता अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, सौरभ जैन, जिनेश अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, पवन अग्रवाल आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments