-रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताजमहल छह और सात को कराएगा ऑपरेशन
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 05 सितम्बर। रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताजमहल द्वारा जन्म से टेढ़े या एक्सीडेंट के कारण (घुटनों के नीचे) पैरों में किसी भी तरह की विकृति के पूर्णत: नि:शुल्क ऑपरेशन सात से नौ सितम्बर को कराए जाएंगे। ऑपरेशन डॉ. अंकित वार्ष्णेय के साथ ही अमेरिका के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा। इसमें दवाएं, परीक्षण, मरीज के रहने का खर्चा एवं सभी कुछ नि:शुल्क होगा।
क्लब की अध्यक्ष दिव्या वाधवा, सचिव अनिल जैन व प्रोजेक्ट चेयरमैन राहुल वाधवा ने बताया कि नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए एमजी रोड सेंट जॉन्स क्रॉसिंग स्थित डॉ. अंकित वार्ष्णेय सेंटर फॉर ट्रामा एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट पर कल छह सितम्बर मंगलवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच की जाएगी। इसमें डॉ. अंकित वार्ष्णेय के साथ अमेरिका के अनुभवी डॉक्टर्स परीक्षण कर मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयन करेंगे। मरीज साथ में राशन कार्ड या आधार कार्ड अवश्य लेकर आएं। जरूरतमंद मरीज परीक्षण स्थल पर संपर्क कर सकते हैं।


0 Comments