शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान





-शिक्षक सिर्फ शिक्षा ही नहीं देता बल्कि संस्कार भी देता है- सोमा सिंह 

न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा, 05 सितम्बर। अच्छे नागरिक तैयार कर स्वस्थ राष्ट्र निर्माण करने में सबसे अहम योगदान एक शिक्षक का होता है। शिक्षक सिर्फ शिक्षा ही नहीं देता बल्कि संस्कार भी देता है। देश का भविष्य एक शिक्षक के हाथ में ही होता है। यह कहना था समाजसेवी सोमा सिंह का जो पीवीआर जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आज सोमवार को  शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में  मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रही थीं। 
भाजपा नेत्री और समाजसेवी चौधरी सोमा सिंह ने समिति के संस्थापक अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी  प्रिया श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षकों का किया। सोमा सिंह का सभी शिक्षिकाओं ने स्वागत किया।
इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सोमा सिंह ने बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया। उन्होंने समिति के बच्चों को सनातन धर्म, संस्कृति, संस्कार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपनी मां का हमेशा सम्मान करें क्योंकि मां जीवन की सबसे पहली गुरु होती है। मां बाप ही हमारे सबसे सच्चे हितैषी होते हैं।
सोमा सिंह ने बताया कि समिति द्वारा चलाए जा रहे विद्यालय में  ऐसे बच्चे हैं, जिनमें कुछ के मां नहीं है तो कुछ के माता-पिता दोनों नहीं है। ऐसे बच्चों को शिक्षित करना ही सही मायने में शिक्षक का काम है। उन्होंने समिति के कार्यों को सराहा।

Post a Comment

0 Comments