व्यापारियों से एकजुट और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की अपील


- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया संगठन की मजबूती पर जोर

न्यूज स्ट्रोक
आगरा, 25 सितंबर। व्यापारी एकजुट हों, मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें तो बड़ी से बड़ी समस्या भी दूर हो सकती है। एक कार्यकम के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की रणनीति तैयार की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा यहां आए हुए थे। जीवनी मंडी स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम के दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने अभी हुए जिला परिचय सम्मेलन की प्रशंसा की और व्यापारियों की छोटी से छोटी समस्या के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष करने को कहा। जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल की कार्यप्रणाली की प्रदेश अध्यक्ष ने सराहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारियों को  ट्विटर फेसबुक स्टाग्राम सोशल मीडिया आदि पर एक्टिव रहना चाहिए। 
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री राजकुमार  गुरनानी, जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल जिला महामंत्री दीपक शर्मा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर बुधरानी, कोषाध्यक्ष डीसी मित्तल, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, रोहित आयलानी, अनुराग गोयल राजेंद्र कुमार आदि  मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments