न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 15 सितम्बर । सच्चे मन से भागवत की शरण में आने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। अर्थात श्रीमद्भागवत कथा एक कल्पवृक्ष के समान है। जो व्यक्ति के तन-मन को पवित्र करने के साथ उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करता है। पापियों का उद्धार भी भागवत सुनने से होता है। ब्रज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर सात पार्क में श्रीमद्भागवत कथा में प्रथम दिन कथा वाचक श्रद्धेय एक ब्रह्म राकेश जी ने भागवत कथा की महिमा बतायी।
पितृ पक्ष के पावन मौके पर आयोजित श्रीमद्भागत कथा में श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की तस्वीर रखकर कथा श्रवण की। धुंधकारी नामक ब्राह्मण के मरने के उपरान्त कथा के माध्यम से भागवत का महत्व बताया। कथा में जो जैसे मन से आता है उसे उसी प्रकार लाभ मिलता है। कथा में कीर्तन का भी आयोजन किया गया। 23 सितम्बर को पितरों की तस्वीर संग कथा श्रवण कर रहे श्रद्धालुओं संग पितरों के पुष्पों को गंगा विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश कंसल (एडवोकेट) महामंत्री, नितिन गोयल, ममता गोयल, सुमित जिंदल (मीडिया), गौरव तिवारी, नेतापाल यादव, सुनील अग्रवाल, नेहा, साधना, प्रदीप कुमार, रेखा शर्मा, रीता आदि उपस्थित थीं।
0 Comments