न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 20 अक्टूबर। भारत विकास परिषद संयम शाखा ने दीपावली महोत्सव डांडिया के रूप में होटल मार्क रॉयल पर आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।
इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं, रंगोली प्रतियोगिता, मिष्ठान प्रतियोगिता एवं बच्चों के लिए दीपावली कार्ड बनाओ प्रतियोगिता आयोजित हुईं। शाखा की मातृशक्ति द्वारा डांडिया नृत्य की बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम शाखा संस्थापक रवि शिवहरे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ब्रज प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद सिंघल, प्रांतीय वित्त सचिव सोमदेव सारस्वत, चेयरमैन धर्म गोपाल मित्तल, अखिलेश भटनागर, विनय सिंह, शिव कुमार गुप्ता, संतोष सिकरवार, अध्यक्ष आशुतोष गोयल, सचिव मनीष अग्रवाल संजीव अग्रवाल, विष्णु गोस्वामी,अजय जैन, गौरव अग्रवाल कन्हैया लाल गोयल, सुरेश सिंह, किशन गुप्ता, अमित पंजवानी, आरती, अर्चना, डिंपल, नमिता, रुचि, सीमा, रजनी, मनी, आरती आदि मौजूद रहे।
0 Comments