न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 13 अक्टूबर। 66वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता (अंडर-17 और 19 वर्ष बालक वर्ग) श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज ने जीत ली है। श्री रफी अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज कागारौल उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
एकलव्य सपोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को खेली गई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक विद्यालय श्री रफी अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कान्त सिंह ने फीता काटकर एवं समस्त खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्य दिनेश कान्त सिंह व प्रधानाचार्य डॉ. चतुर सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ. चतुर सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अशोक बघेल, जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, पकंज शर्मा, सौरभ गुप्ता, चौधरी हरपाल सिंह, पंकज कश्यप, शाहतोष गौतम, रवि प्रकाश, अनिल कुमार, केपी सिंह, राजेश गुप्ता, विजेन्द्र भारद्वाज, गाविन्द सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन क्रीड़ाध्यक्ष सौरभ सिंह ने किया।
प्रतियोगिता जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव हरदीप सिंह (हीरा), सत्येंद्रेश्वरी किरन, सुभाष, कृष्णा आदि निर्णायकों ने सम्पन्न कराई।
विजेता खिलाड़ी अंडर-17 वर्ग अनूप सिंह, यशराज सिंह, इब्राहीम, अर्जुन (सभी श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज), दिगविजय सिंह और वंश (दोनों श्री रफी अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज कागारौल) मनीष यादव जवाहर इंटर कॉलेज।
अंडर-19 वर्ग: अजय-श्री रफी अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज कागारौल, मोहित शर्मा-महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, रूपेन्द्र-आरएस इंटर कॉलेज, विष्णु-गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, काव्य पचौरी-श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज। सभी विजेता खिलाड़ी अब मंडलीय प्रतियोगिता में आगरा से प्रतिभाग करेंगे।
0 Comments